मजदूरों की मदद करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पुलिस हिरासत में ?

नयी दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को घर में हिरासत में रखा गया है।

पुलिस रविवार सुबह पूर्वी दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें घर में हिरासत में रखने की जानकारी दी। चौधरी अनिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्वयं भी इसकी जानकारी दी है।

पुलिस ने कहा, “वह बडी संख्या में प्रवासी कामगारों को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर कल और आज भी ले गए। इस दौरान कोरोना वायरस के ऐहतियात के तौर पर सोशल डिस्टेंंसिग का भी कोई ख्याल नहीं रखा गया , जिससे आगे और समस्या बढ सकती है।”

चौधरी अनिल ने कहा कि न्यू अशोक नगर के थानाध्यक्ष आज सुबह आए और उन्हें घर में हिरासत में रखे जाने की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button