यूपी : उपमुख्यमंत्री मौर्य के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोप में इंजीनियर निलंबित

लखनऊ , उत्तर प्रदेश में राजकीय निर्माण निगम के सिविल इंजीनियर को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर निगम के प्रबन्ध निदेशक यूके गहलौत ने अयोध्या में तत्कालीन इकाई प्रभारी सिविल इंजीनियर अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलंबित अभियंता को निगम के मुख्यालय में अति महाप्रबन्धक (तकनीकी) के दफ्तर से संबद्ध कर दिया गया है।

श्री गहलौत ने बताया कि अनिल कुमार के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुयी थी। शिकायत की गम्भीरता के मद्देनजर इन्हे तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

Related Articles

Back to top button