Breaking News

तीर्थराज प्रयाग में गंगा एवं यमुना के जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी

प्रयागराज, तीर्थराज प्रयाग में पतित पावनी और मोक्षदायिनी गंगा एवं श्यामल यमुना के जल स्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान क्रमश: आठ और 10 सेंटीमीटर वृद्धी दर्ज की गयी है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार को गंगा का जल स्तर छतनाग में 73.66 तथा नैनी में यमुना 74.20 मीटर दर्ज किया गया है जबकि सोमवार को छतनाग में 73.58 यमुना में 74.10 मीटर दर्ज किया गया था। गंगा का जल स्तर फफामऊ दो सेंटीमीटर कम हुआ है।

सिंचाई विभाग बाढ प्रखंड के अधिशासी अभियंता वृजेश कुमार ने आज कहा कि दोनो नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। हालांकि अभी खतरे की बात नहीं है । जलस्तर खतरे के निशान से बहुत नीचे है। तटीय क्षेत्रों में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गये हैं। संगम के पास पुलिस घाटियों को घाट से दूर कर रही है ।