कोरोना से झारखंड में इतने लोगों की मौत, 549 नये संक्रमित

रांची, झारखंड के अलग-अलग जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 549 नये मामले की पुष्टि होने के बाद वैश्विक महामारी कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या 98610 हो गयी है वहीं, आठ अन्य की मौत हो गयी।

झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 36469 स्वाब सैंपल की जांच में 549 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 48, चतरा में 00, देवघर में 32, धनबाद में 60, दुमका में 11, पूर्वी सिंहभूम में 33, गढ़वा में 05, गिरिडीह में 01, गोड्डा में 05, गुमला में 22, हजारीबाग में 08, जामताड़ा में 16, खूंटी में 16, कोडरमा में 03, लातेहार में 14, लोहरदगा में 06, पाकुड़ में 06, पलामू में 27, रामगढ़ में 04, रांची में 151, साहेबगंज में 02, सरायकेला में 10 , सिमडेगा में 08 और पश्चिम सिंहभूम में 61 संक्रमित मिले हैं।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के अभी 6122 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 91629 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 859 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 92.92 प्रतिशत हो गयी है।

Related Articles

Back to top button