शिवपाल ने दिये सपा और रालोद में गठबंधन के संकेत

shivpal-ani700लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा और राष्ट्रीय लोक दल  में गठबंधन के संकेत दिये हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह समाजवादी चिंतक डा0 राम मनोहर लोहिया और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों को एक साथ लाने का प्रयास करेंगे। सपा मुख्यालय पर एक बैठक के दौरान शिवपाल ने कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए वह सबको करेंगे एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि लोहिया और चरण सिंह के अनुयायियों को भी साथ लाएंगे।

शिवपाल का यह बयान प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने भी इसी तरह का बयान दिया था। गौरतलब है कि चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं। चौधरी चरण सिंह सूबे के मुख्यमंत्री भी रहे थे। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता अपने को लोहिया का अनुयायी बताते हैं। ऐसे में दोनों तरफ से एक जैसा बयान आना यह संकेत देता है कि विधानसभा के चुनाव में इन दोनों दलों का गठबंधन हो सकता है। सपा इस समय प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी है लेकिन पिछले दो माह सपा परिवार में चल रहे विवाद के कारण पार्टी का ग्राफ काफी नीचे गिरा है। ऐसे में सपा चुनाव के लिए रालोद से समझौता कर सकती है।

Related Articles

Back to top button