मुख्यमंत्री योगी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। योगी ने कहा है कि दीनदयाल जी का ‘अंत्योदय दर्शन’ आज भी वंचितों के उत्थान हेतु पथ-प्रदर्शक है।

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपना संदेश पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “ अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श था। श्रद्धेय दीनदयाल जी का ‘अंत्योदय दर्शन’ आज भी वंचितों के उत्थान हेतु पथ-प्रदर्शक है और ‘एकात्म मानववाद’ भारत की सांस्कृतिक आत्मा को आधुनिक युग की आवश्यकताओं से जोड़ने वाला शाश्वत मार्ग है।

मुख्यमंत्री ने कहा है पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरित होकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button