सरदार पटेल ने राष्ट्रहित में आरएसएस पर लगाया था प्रतिबंध: अजय राय

वाराणसी,  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाकर यह सिद्ध किया था कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और कोई सांप्रदायिक संगठन देश से बड़ा नहीं हो सकता।

अजय राय ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने गांधीजी के सिद्धांतों को जीवनभर आत्मसात किया। वे गांधीजी के सिपाही थे। जब महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्र की एकता खतरे में थी, तब सरदार पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाकर यह सिद्ध किया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है, कोई सांप्रदायिक संगठन देश से बड़ा नहीं हो सकता। सरदार पटेल ने रियासतों में बँटे भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया।

उन्होने कहा कि आज का दिन तीन महान विभूतियों के विचारों, बलिदान एवं उनके योगदान को स्मरण करने का दिन है। लौह महिला, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। साथ ही महान शिक्षाविद्, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेन्द्र देव जी की जयंती भी है।

Related Articles

Back to top button