राजद का राजग गठबंधन पर तंज, ‘परिवारवाद’ को लेकर जारी की मंत्रियों की सूची

पटना,  बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के ठीक बाद राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर सत्तारूढ़ गठबंधन पर कटाक्ष करते हुये उन 10 मंत्रियों की सूची जारी की, जिन्हें पार्टी ने ‘राजनीतिक परिवार से जुडा चेहरा’ बताया है।

राजद ने इस सूची के सहारे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए तीखा तंज कसा है। राजद ने व्यंग्यपूर्ण संदेश साझा करते हुए लिखा है कि ‘ये सभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेकर बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त कर नये बिहार का निर्माण करेंगे।’

राजद ने जिन मंत्रियों को ‘राजनीतिक परिवारों से जुड़े’ बताते हुए सूची प्रकाशित की है, उनमें सम्राट चौधरी, संतोष कुमार सुमन, दीपक प्रकाश, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार और नितिन नवीन के नाम शामिल हैं।

पार्टी की ओर से साझा किये गये संदेश के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गयी है कि जिन नेताओं ने विपक्ष पर ‘परिवारवाद’ का आरोप लगाया था, उन्हीं के गठबंधन में बड़ी संख्या में परिवार आधारित राजनीति से जुड़े लोग मंत्री बने हैं।

Related Articles

Back to top button