भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।

1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।

1830 – पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।

1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।

1889 – बेंगलुरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।

1909 – प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त का निधन।

1913 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का जन्म।

1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।

1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।

1947 – भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।

1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।

1961 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।

1963 – कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत।

1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

1975 – ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महानतम ड्राइवर ग्राहम हिल दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मारे गए।

1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।

1989 – तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।

1993 – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्ती जे. आर. डी. टाटा का निधन।

1998 – कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।

1999 – महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।

2001 – अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।

2002 – कवि एवं समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव का निधन।

2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।

2005 – शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।

2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।

2008 – 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।

2010 – असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर इंदिरा गोस्वामी का निधन।

2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

2015 – अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन।

Related Articles

Back to top button