महोबा में 40 विद्यालयों में इसरो लैब का उदघाटन

माहौबा, उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के विकासखण्ड कबरई के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रतौली में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, खनिज विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयासों से 40 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इसरो लैब का उद्घाटन किया गया।
अखिल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( इसरो ) के निदेशक डा नीलेश एम देसाई,वरिष्ठ वैज्ञानिक, दीपक सिंह, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार, डीआईजी चित्रकूट धाम मण्डल श्री राजेश एस, जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी महोबा, जिला पंचायत राज अधिकारी महोबा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा इत्यादि इस मोके उपस्थित रहे।
कबरई ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रतौली के प्रांगण में सम्पन्न हुए कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम चरण मे 07 विद्यालयों (बरीपुरा, लिलवाही, ज्यौरैया, सिजरिया, मवई, छिकहरा) में इसरो लैब समर्पित की गयी।उन्होंने बताया की इस माह के अन्त तक जनपद के शेष 33 विद्यालयों में कार्य पूर्ण कर विद्यालयों में लैब समर्पित कर दी जायेगी। मुख्य अतिथि द्वारा सूर्य महोत्सव महोबा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का अनावरण एवं निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात सूर्य महोत्सव के मंच पर बाल संवाद का अयोजन किया गया, जिसमें तीन हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
मुख्य अतिथि द्वारा इसरो की कार्यप्रणाली, उपगृह विज्ञान, राकेट विज्ञान के संदर्भ में अत्यन्त उपयोगी प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके पश्चात छात्रों से सीधा संवाद किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी महोदया द्वारा अपने सम्बोधन में ग्रामीण अंचल के बच्चों को वैज्ञानिक उपकरण, स्पेस व अन्य वैज्ञानिक यंत्रों के उपयोग एवं जानने की प्रवृत्ति को बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अध्यापकों से भी अपील की गई कि वे इस लैब के माध्यम से बच्चों को अन्तरिक्ष के गूढ़ रहस्यों के बारे में वैज्ञानिक तरीके से सटीक जानकारी प्राप्त करायें। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्पेस लैब के प्रयोग से बच्चों में नई सोच व नई ऊर्जा का विकास होगा ।





