शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट

मुंबई, बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.93 अंक चढ़कर 78,238.91 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 353.31 अंक (0.45 प्रतिशत) नीचे 77,852.67 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 29.75 अंक गिरकर 24,231.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय इसमें 120.75 अंक (0.50 प्रतिशत) की गिरावट थी और यह 24,140.85 अंक पर था।
दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली चल रही है। बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी, रसायन और ऑटो सेक्टरों के सूचकांक नीचे हैं जबकि टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, धातु, मीडिया, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों में तेजी बनी हुई है।
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज एयरटेल एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नीचे चल रहे हैं। वहीं, एनटीपीसी, इंडिगो और अडानी पोर्ट्स के शेयर ऊपर बने हुए हैं।





