आरएसएस, भारतीय संविधान में यकीन नहीं करती: सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़

teesta-setalvadनई दिल्ली, सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने मोदी सरकार को ट्रंप प्रशासन से ज्यादा खतरनाक बताया तथा कहा कि आरएसएस आज देश में सत्ता में है और उसे संविधान में विश्वास नहीं है।

सीतलवाड़ ने सोमवार को यहां अपनी पुस्तक फुट सोल्जर ऑफ कंस्टीट्यूशन के लोकार्पण के दौरान कहा, हम भले ही अपनी पसंद के कारण से अमेरिका को कोसते हों, लेकिन अमेरिका में रोजाना हो रहे प्रदर्शनों को देखिए, मीडिया, महिलाएं, श्रमिक और समाज के सभी वर्ग राष्ट्रपति को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा, लेकिन यहां का नेतृत्व और खतरनाक है। ट्रंप के पीछे तो आरएसएस नहीं है। लेकिन भारत में आज आरएसएस सत्ता में है। आरएसएस मूल फासीवादी ताकत है और वह भारतीय संविधान में यकीन नहीं करता है। पत्रकार से सामाजिक कार्यकर्ता बनीं तीस्ता ने कहा, देखिए, अब हमारे विश्वविद्यालयों में क्या हो रहा है। युवा नेताओं पर राजद्रोह के आरोप लगाए जा रहे हैं। डीयू में महिलाओं के विरूद्ध हुई हिंसा हम सभी को स्तब्ध कर देनी चाहिए ..लेकिन कोई आगे आने को तैयार नहीं है क्योंकि सभी डरे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button