Breaking News

भीषण गर्मी का, टूट सकता है, 73 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, इस बार जिस तरह की गर्मी पड़ रही है, उसे देखते हुए 73 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। दिल्ली में दोपहर में लू के थपेड़ों के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद ही मेन रोड पर ट्रैफिक कम हो जा रहा है। सड़क पर लोग लू से बचने के लिए सिर और मुंह ढक कर चलते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मई में अभी तक सबसे ज्यादा गर्मी 29 मई 1944 के दिन दर्ज की गई थी, उस दिन मैक्सिमम टेम्परेचर 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मई की झुलसाती गर्मी ने पिछले 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2011 में मई में मैक्सिमम टेम्परेचर 40 डिग्री दर्ज किया गया था।उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म है। वहां रविवार को पारा 46.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, राजस्थान के चूरू में मैक्सिमम टेम्परेचर 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन दिन पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है।  बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं। केरल में मानसून समय पर आएगा। देशभर में मानसून की पहली बारिश 1 जून को होगी।