Breaking News

समाजवादी नौजवानों का दमन कर रही भाजपा सरकार- समाजवादी पार्टी

  लखनऊ, भाजपा नेतृत्व ने अपने अहंकार में सभी मानवीय मूल्यों को तिलांजलि दे दी है। भाजपा पूरी तरह असहिष्णु होकर समाजवादी नौजवानों को सजा दे रही है। छात्र-छात्राओं और लोहिया वाहिनी एवं छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को मेट्रो में प्रवेश करने से रोकने तथा उनके ऊपर पुलिस लाठी चार्ज पर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया।  

 कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे, अखिलेश यादव

लालू यादव बने नाना, तो मुलायम सिंह यादव परबाबा 

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और लोहिया वाहिनी एवं छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को मेट्रो में प्रवेश करने से रोक दिया गया। जबकि इन नौजवानों के पास टिकट था। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा शासन के इशारे पर छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

एक और पत्रकार की हत्या, बीजेपी सांसद और नेताओं से खबर को लेकर था विवाद

2019 की तैयारियों मे जुटी समाजवादी पार्टी, जिला सम्मेलन सम्पन्न

ट्रांसपोर्टनगर में मेट्रो स्टेशन पर समाजवादी युवाओं के ऊपर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया। इसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि  योगी सरकार का बदले की भावना से किया गया दमनकारी कृत्य घोर निंदनीय है। जनता इसका प्रतिवाद अपने ढंग से सन् 2019 में ही दे देगी।

जानिये, लखनऊ मेट्रो के शुभारंभ पर, क्या बोले अखिलेश यादव ?

किसानों के कर्ज से दो गुना पैसा, पीएम मोदी ने टाटा को दे दिया-राहुल गांधी

लाठी चार्ज के बाद, सुनील यादव ‘साजन‘ एम.एल.सी. सहित कई युवा नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इनमें सर्वश्री विजय सिंह यादव, मो0 एबाद, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव, अनीस राजा, आलोक त्रिपाठी, मनीष सिंह यादव, मोनू दूबे, त्रिशूलधारी सिंह, पूजा शुक्ला, अपूर्वा वर्मा, अनिल यादव ‘मास्टर‘, मुन्नी पाल, अरविन्द गिरि, सिद्धार्थ मिश्रा सुधाकर, दीपकदीप, धीरज श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ला आदि भी शामिल है।

जानिये, मीडिया क्यों डर रहा सही खबर दिखाने से ? किसके इशारे पर चल रहा ?

डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में मिला, हथियारों का जखीरा

जानिए कौन है मीडिया का ‘डार्लिंग’…

अखिलेश यादव का सपना हुआ सच, लोगों से मिल रही बधाईयां

महिला के लिये, यह शब्द प्रयोग करने पर, आप फंस सकतें हैं कानूनी परेशानी में