Breaking News

34 साल बाद बदला BJP मुख्यालय का पता, जानिए नए दफ्तर में क्या है खास….

नई दिल्ली,  राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बने भारतीय जनता पार्टी  के हाईटेक मुख्यालय के उद्घाटन के साथ ही करीब 34 साल बाद पार्टी का पता आज से बदल गया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलापट्ट का अनावरण किए जाने के साथ ही भाजपा मुख्यालय का पता 11 अशोक रोड से बदलकर अब 6-ए दीनदयाल उपाध्याय हो गया। करीब आठ हजार वर्गमीटर भूभाग में फैले मुख्यालय में तीन ब्लॉक हैं।

समाजवादी पार्टी ने घोषित किया लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी, दो दलों ने दिया समर्थन

जानिए क्यों मिले योगी के ये दो खास मंत्री मुलायम सिंह यादव से…

 इस इमारत का शिलान्यास मोदी ने ही 18 अगस्त 2016 को किया था। मुख्यालय को सभी प्रकार की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस किया गया है। मुख्यालय का 70 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र है। यहां डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर वाई-फाई और वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इतना ही नहीं अशोक रोड स्थित मुख्यालय पर नित होने वाले सड़क जाम की समस्या से सीख लेते हुए बेसमेंट में दो फ्लोर की पार्किंग व्यवस्था की गयी है, जिसमें एक साथ कम से कम 300 वाहन पार्क किये जा सकते हैं।

 जाति के नाम पर मंदिरों मे प्रवेश पर ये हैं उप राष्ट्रपति के विचार….

भाजपा और पीएम मोदी के लिए खतरे की घंटी, राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी, जानिये क्यों ?

पिछड़े वर्ग का भाजपा से मोहभंग, सपा मे शामिल हो सकतें हैं योगी के ये कैबिनेट मंत्री?

 इस मुख्यालय में सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति की भी वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है। इतना ही नहीं वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली से भी इस इमारत को सुसज्जित किया गया है। नये मुख्यालय के छठे माले पर पार्टी अध्यक्ष का कार्यालय होगा। भाजपा मुख्यालय के 11-अशोक रोड से 6-ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग तक पहुंचने की इस 34 वर्ष की अवधि के बीच पार्टी ने लोकसभा में दो सीट से 282 सीटों तक पहुंचने का सफर तय किया है और फिलहाल यह देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

योगी सरकार के मंत्री के भतीजे, पूर्व विधायक सहित कई नेता हुये समाजवादी पार्टी मे शामिल

बीसपी मे बड़ा परिवर्तन- खत्म हुआ यह पद, इन वर्गों को जोड़ने के निर्देश

 सन् 1984 में आठवीं लोकसभा में भाजपा को दो सीटें मिली थीं। उद्घाटन समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा पार्टी के कई नेता उपस्थित थे।

अब देखिये फिल्म ‘ शूटआउट इटावा सफारी ’

कांग्रेस ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर घोषित किये उम्मीदवार…

 मोदी, किसी गरीब का नाम नहीं हो सकता है-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के बजट का किया पोस्टमार्टम, बतायी ये बातें….

मायावती ने लोकसभा के साथ, विधान सभा चुनाव की भी की तैयारी

रेलवे ने निकालीं बंपर वैकेंसी, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन