मुंबई , अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने 30 वें जन्मदिन पर आज घोषणा की कि वह मुंबई के बाहरी इलाके में एक पशु आश्रय गृह बना रही हैं। उन्होंने कहा कि प्यारे पशुओं के लिए उनका हमेशा से कुछ करने का सपना रहा है।
अनुष्का ने कहा कि वह मुंबई के बाहरी इलाके में असहाय पशुओं के लिए एक आश्रय गृह बना रही हैं। यह एक ऐसा स्थान होगा जहां उनकी देखभाल की जाएगी , प्यार किया जाएगा और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कई साल से उनका सपना रहा है और अब आखिरकार उनका सपना सच हो रहा है।
अनुष्का शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि वे उन प्रजातियों की देखभाल करें जो मनुष्य की तरह मजबूत नहीं होते हैं। अनुष्का ने कहा कि पशुओं के कल्याण के लिए दलाई लामा के शब्दों से उन्हें प्रेरणा मिली। उनकी अगली फिल्म यशराज फिल्म्स की ‘ सुई धागा ’ है जिसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ ‘ जीरो ’ में नजर आएंगी।