लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के युवा विंग के पदाधिकारियों की बैठक 18 नवम्बर को लखनऊ मे होगी। यह जानकारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष यादव ने दी।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता मे प्रदेश पदाधिकारियों और नव नियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक 18 नवम्बर 2018 को सुबह 10:30 बजे , प्रदेश कार्यालय 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय मे आयोजित की जायेगी। बैठक मे, सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गयें हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पदाधिकारियों की पहली और अहम बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अादित्य यादव सम्बोधित करेंगे। अादित्य यादव, आमंत्रित युवा पदाधिकारियों से पार्टी के विस्तार मे युवाओं की भूमिका और रणनीति पर विचार- विमर्श करेंगे। इस अवसर पर, अादित्य यादव द्वारा युवा विंग को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा भी की जा सकती है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव बनाये गये प्रदेश,जिला, महानगर के पदाधिकारियो के लिये आवश्यक दिशा र्निदेशो की जानकारी देंगे।
12 नवंबर को, प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय मे प्रेस कांफ्रेंस कर 75 प्रदेश पदाधिकारियों व 24 जिला व महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। विजय यादव द्वारा जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची मे उपाध्यक्ष, महासचिव, प्रदेश मीडिया प्रभारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, कोषाध्यक्ष, सचिव सहित राज्य कार्टकारिणी के सद्स्यों के नामों की घोषणा की गई थी।