आदर्श उद्योग व्यापार मंडल यूपी प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक लॉर्ड गेस्ट हाउस में हुई संपन्न

कानपुर, आज यशोदा नगर बाईपास स्थित लार्ड गेस्ट हाउस में आदर्श व्यापार मंडल “उत्तर प्रदेश “प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन पंकज अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए आदर्शव्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मनिंद्र सोनी ने बताया प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में कानपुर के लिए अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए कानपुर के कई महत्वपूर्ण व्यापारी नेताओं के नाम की चर्चा की गई। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु पाल प्रमुख समाजसेवी एवं महामंत्री पद के लिए अमित कालरा को चुना गया.।

बैठक में महानगर कार्यकारिणी के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से संजय वन चेतना सेवा समिति रजि. के अध्यक्ष डी के गुप्ता वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी, एवं समिति के महामंत्री अरुणेश निगम एडवोकेट शामिल रहे।

रिपोर्टर-मनोज सिन्हा

Related Articles

Back to top button