Breaking News

रेलवे स्टेशन पर पुल का एक हिस्सा गिरा, इतने यात्री घायल

भोपाल,  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक दो और तीन पर निर्मित ओवरब्रिज का एक हिस्सा आज सुबह अचानक गिर गयाए जिससे उसके मलबे में दबे 9 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार सुबह हुए इस हादसे में घायल नौ यात्रियों में आठ को चिरायु तथा एक घायल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात की पहचान अयाज खानए अनुपम शर्माए खलील रहमानए खालिद बेगए समीमए नाईत जहाॅ और मरियम के रुप में हुयी हैए जबकि दो अन्य घायलाें के नाम अभी पता नहीं चल सकें हैं। सभी घायल भोपाल के निवासी बताए गए हैं।

घटना के बाद भोपाल मंडल के रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों और रेल चिकित्सकों के साथ स्वयं चिरायु और हमीदिया हाॅस्पिटल जाकर घायलों की स्थिति की पूरी जानकारी लीं। घायलों में से किसी भी यात्री के शरीर के अंग की क्षति नहीं हुई हैंए शारीरिक चोंटए जिसका इलाज चल रहा है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गयी है। घायलों को रेलवे की तरफ से पूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रवक्ता के अनुसार रेलवे की पूरी सहानुभूति एवं संवेदना इस असमायिक घटना में घायल यात्रियों तथा उनके परिजनों के साथ है। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश रेलवे द्वारा दिए गए हैं। रेलवे द्वारा घायलों को रेल नियमानुसार तत्कालिक अनुग्रह राशि भी प्रदान की जा रही है।