Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले घटे, दिल्ली में बढ़े

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र, केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में कमी हुई है जबकि दिल्ली में बढ़ोतरी देखी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत देश के 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में कमी हुई है। दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 479 कम होकर 80728 हो गये हैं। केरल में सक्रिय मामले 1164 कम होकर 68352 रह गये हैं जबकि दिल्ली में सक्रिय मामले 763 बढ़कर 43221 हो गये हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 45,882 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 90.04 लाख के पार पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 84.28 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 584 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,32,162 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 491 की बढ़ोतरी से यह अब 4,43,794 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार…..145………..4398……..61
आंध्र प्रदेश……….16000…….835801…..6910
अरुणाचल प्रदेश…..1127………14800……..49
असम …………….3193……206878…….969
बिहार …………….5378…..221924……..1209
चंडीगढ़ …………..1105…….14963……..254
छत्तीसगढ़ ……..19421…..195469……..2672
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव ……..31………3274………….2
दिल्ली…………..43221…..459368……..8041
गोवा ……………1343……..44467…………670
गुजरात………..12677……176475………3830
हरियाणा …….19579…….187559……….2113
हिमाचल प्रदेश..6980……..24729…………488
जम्मू-कश्मीर…5560………97537……….1618
झारखंड ……..2600…….103435…………937
कर्नाटक ……25188……..830988………11604
केरल ………68352……..475320……….1969
लद्दाख ………..1000…………6619…………..95
मध्यप्रदेश…..9800………175089……….3129
महाराष्ट्र……80728……1635971……..46356
मणिपुर……..2886……….19431…………231
मेघालय ……801………..10074…………..104
मिजोरम……..511…………3025……………5
नागालैंड…….1296………..9110……………54
ओडिशा …..7400………302796………..1592
पुड्डचेरी……..670…….35254………….609
पंजाब……….6194…..133427………..4556
राजस्थान …20168…..212623…………2116
सिक्किम…….296……….4218……………95
तमिलनाडु ..13907……739532………11550
तेलंगाना…..12515….247790………..1423
त्रिपुरा………959……30968………….365
उत्तराखंड……4133….64427…………1133
उत्तरप्रदेश…22757….488911…………7480
पश्चिम बंगाल…25873…411759…….7873
कुल ……… 443794…8428409…132162