उपचुनावों को पूरी गंभीरता से लें कार्यकर्ता- अखिलेश यादव

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विधानसभा उपचुनावों को पूरी गंभीरता से लेते अभी से जीत की तैयारी में लग जाएं। यादव ने बुधवार को जहां पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद प्रदेश में 12 निर्वाचन क्षेत्रों में होनेवाले उपचुनावों को पूरी गंभीरता से। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  के एकाधिकार और अहंकार को तोड़ने के लिए हमें सभी सीटों पर जीतने का लक्ष्य रखना होगा।

गैस सिलेंडर फटने पर कंपनी देती है इतने लाख का मुआवजा….

मोदी सरकार बेच रही है सबसे सस्ता एसी…..

उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों के कारण जनता तबाह-परेशान है। सत्ता का लगातार दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदीए जीएसटी को लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है। देश में बेकारी बढ़ी है। उसकी स्टार्ट अपए मुद्रा लोनए मेक इन इण्डिया जैसी बहुप्रचारित योजनाएं विफल साबित हुई हैं। भाजपा ने देश को वर्षों पीछे कर दिया है। इसलिए भाजपा ने अब अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए आंकड़ों का मायाजाल बिछाने का काम शुरू कर दिया है।

घर के दरवाजे पर चढ़ रहा था ये विशालकाय जानवर, लोग के उड़ गये होश…

इन तीन लोगों ने किया इस जानवर के साथ सामूहिक बलात्कार

यादव ने कहा कि देश को बहकाने के लिए जोरशोर से अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का दावा भाजपा द्वारा किया गया है। यह देश के गरीबोंए मजदूरोंए कम आय वाले कारोबारियों तथा कारीगरों को धोखा देने के अलावा कुछ और नहीं है। यदि विगत पांच वर्ष में बुनियादी ढांचे को विकसित किया गया होता तो आर्थिक स्थिति में डालर के मुकाबले रूपया मजबूत होता। जब प्रतिव्यक्ति आय और जीडीपी में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है तो विकास के झूठे आंकड़े पेश करने से क्या होगा।

बाघों के हमले से दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर की मौत…

इस जानवर के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, ये है कीमत

इन कपड़ो को पहनकर नहीं कर सकेंगे इमामबाड़ा का दीदार…

यूपी में ये छोटी सी दुकान में कचौड़ी बेचने वाला निकला करोड़पति…

एक छोटे से कीड़े ने रुक दी दर्जनों ट्रेनें….

इस मंदिर में मिली महिला की सिर कटी लाश, नरबलि की आशंका

Related Articles

Back to top button