Breaking News

जब राफेल डील सही हैं तो रक्षामंत्री फ्रांस क्या करने गईं-अखिलेश यादव

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राफेल डील को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होने मोदी सरकार से सवाल किया है कि जब राफेल डील सही हैं तो रक्षामंत्री फ्रांस क्या करने गईं हैं।

आज डाॅ0 लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ और पार्टी मुख्यालय स्थित डाॅ0 लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर  उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। तेअखिलं  जब राफेल डील सही हैं तो रक्षामंत्री फ्रांस क्या करने गईं हैं।

उन्होने कहा कि डाॅ0 लोहिया ने रचना और संघर्ष का जो रास्ता बताया था उन्हीं के सिद्धांतों पर समाजवादी पार्टी चल रही है। समाजवादी पार्टी ने कभी जाति-धर्म की राजनीति नहीं की बल्कि गरीबी, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है। डाॅ0 लोहिया के सपनों को जब भी समाजवादी सरकार बनीं तो पूरा करने का काम किया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो अपना दामन ज्यादा साफ होने का दावा करते हैं अब उन पर चारों तरफ से उंगलियां उठ रही हैं। सफेदी पर दाग दूर से दिखते हैं। सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने पूछा जब राफेल डील सही हैं तो रक्षामंत्री फ्रांस में किस बात का आंकलन करने गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास का रास्ता रोक दिया है। केन्द्र की पांच साल और उत्तर प्रदेश में दो साल की भाजपा सरकारों ने कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताकर ही उन्होंने पूरा समय गुजार दिया है। कानून व्यवस्था बदहाल है। राजधानी में हत्याएं हो रही है। निर्दोष पुलिस की गोली के शिकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की भाषा है ठोंक दो तो पुलिस वही कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में हार गए तो भाजपाई आगजनी पर उतारू हो गए। समाजवादी सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए विश्वस्तरीय यूपी डायल 100 नम्बर की स्थापना की थी उसे बेकार कर दिया गया है। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को तबाह कर दिया है। सड़क के गड्ढों से लेकर इज्जत घर तक में भ्रष्टाचार हो रहा है।