Breaking News

तीर्थ पुरोहितों के दल ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, बताई ये समस्यायें

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज तीर्थ पुरोहितों की प्रधान संस्था प्रयागवाल सभा, प्रयाग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र गौड़ और महामंत्री श्री राजेन्द्र पालीवाल के साथ आए तीर्थ पुरोहितों के एक दल ने भेंट कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख फाफामऊ श्री संदीप यादव तथा प्रयाग के युवा नेता श्री राहुल यादव भी थे।

प्रदूषण पर बच्चे ने लिखा ऐसा निबंध,सुनकर रह जाएंगे हैरान…

अखिलेश यादव ने तीर्थपुरोहितों का सम्मान करते हुए उनकी मांगो के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों की पवित्र स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए। संगम तट पर राजा हर्षवर्धन के द्वारा कुम्भ के अवसर पर दान पुण्य की तमाम कथाएं है। उनसे भावनात्मक एवं धार्मिक लगाव है। श्री यादव ने कहा कि प्रयागराज में अक्षयवट के दर्शनों पर रोक लगाना उचित नहीं। जहां वह स्थित है उस किले को केन्द्र सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार को दान दे देना चाहिए।

पहली बार गुलाबी गेंद से खेलेगी भारतीय टीम, विराट कोहली ने दी ये खास प्रतिक्रिया

प्रयाग के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री संतोष भारद्वाज, जितेन्द्र गौड़, वीरेन्द्र तिवारी, दिनकर पाण्डेय, अमरनाथ तिवारी, नितिन भारद्वाज, गोविन्द मिश्र, अवनीश शर्मा, पंकज शोकहा, लकी पाण्डेय, पंकज शर्मा तथा प्रभाकर शर्मा शामिल थे। पुरोहित समाज ने श्री अखिलेश यादव को वर्श 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत से जीत तथा मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर आप जनकल्याण के मार्ग पर ही चलना।

केंद्री सरकार के कर्मचारियों को मिल सकता है ये बड़ा तोहफा…..

प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र गौड़ ने श्री अखिलेश यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा कि प्रयागराज में संगम क्षेत्र स्थित प्रयागवाल तख्त सहस्रो वर्षों से स्थापित हैं। सनातन धर्म के स्थापनाकाल से कभी अन्याय नहीं हुआ। संगम तट पर 112 तीर्थपुरोहित सूचीबद्ध हैं। गत 14 नवम्बर 2019 को अचानक प्रशासन और छावनी परिषद ने उनके स्थान को ध्वस्त कर दिया। तीर्थयात्रियों के पारिवारिक बहीखाते, वंशावली उसमें नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि बगैर सूचना ध्वस्तीकरण की अन्यायपूर्ण कार्यवाही है।

इस राज्य मे मनाया गया रसगुल्ला दिवस, विविध प्रकार के रसगुल्ले किये गये प्रदर्शित

प्रयागवाल सभा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि अपने खर्च पर तीर्थपुरोहितों की क्षतिपूर्ति करे। महामंत्री राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि मांग पूरी न होने पर धरना, प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र गौड़ ने बताया कि प्रयागराज में अक्षयवट के दर्शन भी बंद कर दिया गया है। इस पर भाजपा सरकार का मौन अनुचित है।

अब सरकारी कर्मचारियों को भी मुफ्त मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन

यूपी में योगी सरकार इन जानवरों की नसबंदी काे लेकर चलाएगी बड़ा अभियान

मुलायम सिंह यादव के परिवार मे हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टरो की टीम जुटी

योगी सरकार ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर,इनको होगा फायदा

अरे ये क्या हो गया दीपिका पादुकोण को…..

उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

देश को सबसे बड़ा फैसला,जाने अयोध्या केस पर ये बड़ी बातें