Breaking News

अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक के निधन पर व्यक्त किया शोक

अखिलेश ने पूर्व विधायक के निधन पर व्यक्त किया शोक

लखनऊ, समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जौनपुर सदर के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी अफजाल खां के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

श्री यादव ने कहा कि हाजी अफजाल खां के निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई हैं। वे गरीबों और मजलूमों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। उनका शुक्रवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गए हैं।