दबंगों से पीड़ित महिलाओं द्वारा लोकभवन पर आत्मदाह करने पर अखिलेश यादव बोले..?

लखनऊ, दबंगों से पीड़ित महिलाओं द्वारा लोकभवन पर आत्मदाह करने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला किया है।

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि

लखनऊ में लोकभवन के सामने दो महिलाओं द्वारा दबंगों के खिलाफ़ कोई कार्रवाई न होने से हताश होकर आत्मदाह करने की दुःखद ख़बर आयी है। सपा ने लोकभवन इसलिए बनवाया था कि वहाँ बिना भेदभाव आम जनता अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जा सके, लेकिन इस भाजपा सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं।

यह पूरा मामला विधानसभा के सामने लोकभवन के गेट नंबर तीन के पास का है। शाम के करीब 5:50 बज रहे थे, तभी बापू भवन के सामने दो महिलाओं ने खुद को आग लगा लिया। इसके बाद लपटों के बीच दौड़ते हुए लोकभवन के गेट तक आ गईं। एक महिला का लपटों से घिरे होने का वीडियो भी सामने आया है।

यह देखते ही पुलिस मौके पर दौड़ी और आग पर काबू पाया गया। झुलसी मां-बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें मां साफिया 80 प्रतिशत से अधिक जल गई है जबकि बेटी गुड़िया लगभग 20 फीसदी जल गई है। मां-बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दोनों अमेठी के जामो नगर की रहने वाली हैं।.

महिलाओं का आरोप है कि, नाली के विवाद गांव के दबंगों ने जानलेवा हमला किया था। लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।   गुड़िया का आरोप है कि नाली के विवाद में सुनील, अर्जुन, राजकरन, राम मिलन ने मां सोफिया को पीटा था। जब एफआईआर लिखाने के लिए जामो थाने पहुंचे तो वहां भी दबंग पहुंच गए थे। बड़े अफसरों के हस्तक्षेप करने पर मुकदमा लिखा गया था। लेकिन, उसके बाद रात में दबंगों ने घर पर चढ़ाई कर हमला किया। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 

Related Articles

Back to top button