Breaking News

अमित शाह ने मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। इसी के साथ राजनीति के एक युग का अंत हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर राजनेता के निधन की सूचना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने काफिले के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शोकाकुल अखिलेश यादव को सांत्वना दीं। उनसे भेंट की।

मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं  लगातार दी जा रही थीं। मेदांता अस्पताल की एक विशेषज्ञों की टीम उनका हर समय देखभाल कर रही थी।  जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में भी मुलायम सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही थी। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार काे दिन में 03 बजे उनके पैतृक गांव इटावा जिले के सैंफई में किया जायेगा।