असम में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही, प्रभावितों की संख्या 16 लाख से अधिक

गुवाहाटी , असम में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अब तक इससे प्रभावितों का आंकड़ा 16 से अधिक हो गया है जबकि मृतकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य के 22 जिलों में 16,03,255 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने 60 तहसीलों और 2053 गांवों को अपने चपेट में ले लिया है। अब तक 72,717 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से प्रभावित 12,000 से अधिक लोगों को 93 राहत शिविरों में ठहराया गया है। इसके अलावा 70 राहत वितरण शिविर स्थापित किये गये हैं।

दूसरी तरफ कांजीरंगा नेशनल पार्क और पवित्र वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कांजीरंगा में अब तक 25 से अधिक जानवरों की जानें जा चुकी है जबकि 34 प्राणियों को बचा लिया गया है।

असम में ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियों खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Related Articles

Back to top button