Breaking News

मौसम में बड़ा परिवर्तन, देखिये कहां पर कैसा रहेगा मौसम

पुणे,

पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ठंड बढ़ गयी और नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 9़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन का तापमान तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

झारखंड, उत्तराखंड और विदर्भ में कई स्थानों पर, बिहार, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर, राजस्थान और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को अकोला (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

रात का तापमान विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस

दर्ज किया गया।

पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, यनम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

हिमाचल प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को 08़ 30 बजे से शनिवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी-तूफान का असर रहा।

पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तमिलनाडु में कहीं कहीं बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।