आदित्य और नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर आई बड़ी खबर

नई दिल्ली, सिंगिग शो इंडियन आयडल की जज नेहा कक्कड़  और आदित्य नारायण की खबरों की चर्चा जोरों पर है।

 खबरों की मानें तो दोनों 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले आदित्य के पिता यानी बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने एक खुलासा किया है जो काफी चौंकाने वाला है। उदित ने दोनों की शादी की खबरों का सच बताया है। वो सच क्या है ये हम आपको बताते हैं।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उदित नारायण ने बताया, ‘आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अगर ये सारी खबरें सच होतीं तो मैं और मेरी पत्नी इस दुनिया के सबसे खुशनसीब माता पिता होते। लेकिन आदित्य ने हमसे ऐसा कुछ शेयर नहीं किया है।

मुझे लगता है नेहा और उसकी शादी की खबरें सिर्फ शो  की टीआरपी बढ़ाने के लिए की गई हैं जहां नेहा जज है और मेरा बेटा होस्ट है। काश ये शादी की खबरें सच होतीं। नेहा बहुत अच्छी लड़की है, वो हमें बहुत पसंद है। हमें उसे अपनी बहू के रूप में देखना बहुत पसंद करेंगे’।

Related Articles

Back to top button