Breaking News

मौसम परिवर्तन को लेकर बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली, मौसम विभाग ने अलग-अलग प्रदेशों मे मौसम परिवर्तन को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में तथा दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छा सकता है।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे के आसार हैं। सौराष्ट्र, कच्छ, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ हिस्सों में तथा उत्तराखंड, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों में दिन में ठंड हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में तथा मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों में शीत लहर चलने का अनुमान है।

उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के साथ बर्फ गिरने का अनुमान है। उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बर्फ गिर सकती है,इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

पिछले 24 घंटे दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों के साथ ही हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश,और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, जम्मू- कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क रहा।

पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कल दिन में सामान्य से बहुत अधिक ठंडी रही। सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा। मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तथा सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। असम, मेघालय, बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश,पूर्वी राजस्थान और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तथा बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्व मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, पंजाब, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और तेलंगाना के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। चुरू ;पश्चिम राजस्थानद्ध में सबसे कम तापमान 3ण्3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को साढ़े आठ बजे पंजाब के कुछ हिस्सों में तथा हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ स्थानों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश और दिल्ली में मध्य कोहरे का प्रभाव रहा।

आज सुबह 08़ 30 बजे अमृतसर, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, करनाल, मुक्तेश्वर, सीधी और भुवनेश्वर में 25 मीटर, चंडीगढ़, हिसार, धार और पारादीप में 50 मीटर,भिवानी, रिज और चंदबली में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी।