Breaking News

बिहार चुनाव : देखिये सभी राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नई दिल्ली, चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी दलों की सूची में पार्टी के ज्यादातर बड़े चेहरे शामिल हैं।

राजनैतिक दलों द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं या फिर गायब हैं। जदयू की सूची में स्पीकर विजय कु. चौधरी का नाम शामिल हैं। वहीं, सहयोगी भाजपा की सूची में तमाम बड़े नाम हैं, पर शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रुडी का नाम नहीं है।

राष्ट्रीय जनता दल में प्रचार की कमान राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप, मीसा भारती के हाथाें में है। लोजपा अपने संस्थापक रामविलास पासवान का चेहरा लेकर चुनाव में जाएगी। स्टार प्रचारकों की सूची में पासवान का नाम सबसे ऊपर रखा है। अन्य स्टार प्रचारकों में चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस, प्रिंसराज, महबूब अली कैसर आदि हैं। वहीं रालोसपा में पार्टी के इकलौते स्टार प्रचारक उपेन्द्र कुशवाहा ही होंगे।

हम से जीतन राम मांझी स्टार प्रचारक होंगे। बसपा  के स्टार प्रचारकों में केवल दो नाम सुश्री मायावती और सतीश चंद्र मिश्र शामिल हैं।