Breaking News

बर्थडे स्पेशल: जब हैंडसम स्टार अर्जुन रामपाल ने जमाई बतौर विलेन अपनी धाक

नई दिल्ली, विलेन के रूप में पहचान बनाने वाले हैंडसम मॉडल, होस्ट और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का आज जन्मदिन है और वो 47 साल के हो गए हैं। अर्जुन का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अर्जुन ने सेंट पैट्रिक स्‍कूल, देवलाली, महाराष्‍ट्र से पढ़ाई की है जहां उनकी मां भी अध्‍यापिका थीं जब वो छोटे थे तब उनके मां-पिता का तलाक हो गया था जिसके बाद वो अपनी मां के साथ रहने लगे थे। उनकी एक बहन भी है।

अर्जुन रामपाल ने अपना करियर  मॉडल  के रूप में शुरू किया था। बाद में उन्होंने एक्टर, प्रोड्यूसर और टीवी होस्ट के रुप में भी पहचान बनाई। इसके बाद अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2001 में फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से किया था। इस फिल्म में उनका किरदार एक मॉडल का ही था। नए अभिनेता के तौर पर उन्‍हें फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार में नामांकन भी मिला स्‍टार स्‍क्रीन और आइफा अर्वाडस में उन्‍हें नए अभिनेता का पुरस्‍कार भी मिलाा।  मगर अर्जुन रामपाल को पहली कमर्शियल सफलता साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिली थी। हालांकि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था। इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को सराहा गया। इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को नेशनल अवॉर्ड के साथ ही फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।

अर्जुन रामपाल की शादी साल 1998 पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल रहीं मेहर जेसिया से हुई थी।  21 साल साथ रहने के बाद 2018 दोनों का तलाक हो गया है।। उनकी दो लड़कियां माहिका और मायरा है।

इन दिनों अर्जुन साउथ अफ्रीका की मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशन में है। गैब्रिएला का नाम एफएचएम (FHM’S) की दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है। अर्जुन की ये गर्ल फ्रेंड उनसे 14 साल छोटी हैं। जुलाई महीने में गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। अर्जुन तीसरी बार पिता बने है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर गैब्रिएला के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

इन दिनों अर्जुन रामपाल रॉक ऑन के सीक्वल की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी।

रिपोर्टर आभा यादव