Breaking News

बीजेपी जुझारू कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों का संकलन कर, करेगी ये ऐतिहासिक कार्य ?

कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य डिजिटल बुक में संजोयेंगे : स्वतंत्र देव

लखनऊ , उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना संकटकाल में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि आम जनता की मदद को सर्वोपरि मानने वाले जुझारू कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य डिजिटल बुक में संजोये जायेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखीमपुर जिले के कस्ता विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करते हुये कहा कि पार्टी डिजिटल डाक्यूमेंटेशन तैयार करके कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यो के संकलन का कार्य करेगी, जो भविष्य का दस्तावेज होगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में भाजपा कार्यकर्ता सेवा को ही संगठन मानकर काम कर रहे थे वहीं विपक्ष कीचड़ उछालने के काम में लगा था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों तक पहुंचकर राशन, भोजन, मास्क, सेनेटाइजर, दवाएं, काढा, चरणपादुकाएं उपलब्ध कराने का काम किया तो वहीं कोरोना योद्धाओं का सम्मान, आरोग्यसेतु इंस्टाल, पीएम केयर फण्ड में योगदान जैसे जनजागरण के कार्य भी किए।

उन्होने कहा कि पार्टी ऐसे सभी सेवा कार्यों की डिजिटल बुक प्रत्येक मण्डल में तैयार करेगी। जिसमें सेवा कार्यो से जुडे़ फोटोग्राफ, उनके विवरण, उल्लेखननीय बातें तथा जनमानस की प्रतिक्रियाएं संकलित की जाएंगी। मण्डल की डिजिटल बुक से जिले की डिजिटल बुक तैयार होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी ने सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य किया और परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए विश्व को यह संदेश दिया कि राजनीति भाजपा के लिए सेवा कार्य है और सेवा का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिए है वह साहसिक तो हैं ही साथ ही काल के कपाल पर भारत के स्वर्णिम हस्ताक्षर भी है। अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति, सीएए, तीन तलाक जैसे विषयों का समाधान और श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण का स्वप्न साकार होना बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं हैं। हम सभी सौभाग्यशाली है जो इस इतिहास केे साक्षी बनें।