Breaking News

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के पीछे, बीजेपी के इरादे खतरनाक-अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत की आजादी के मायने बदलना चाहती है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और इतिहास से छेड़छाड़ करने के पीछे उनके इरादे नेक नहीं है। भाजपा ने किसानों, गरीबों और नौजवानों के साथ धोखा किया है। उसकी गलत नीतियों के चलते पूरी अर्थव्यवस्था चौपट है और कानून का राज अराजकता में बदल गया हैं।

पीएम मोदी ने अचानक धुर विरोधी एचडी देवगौड़ा की तारीफ क्‍यों की?

अखिलेश यादव ने बताई क्या हैं बीजेपी की रणनीति…..

अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री स्व0 शारदानंद अंचल की 8वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने  शारदानंद अंचल को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि बलिया की आजादी के आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका रही है। बलिया बलिदानियों की धरती रही है और वह समाजवादी आंदोलन का भी केन्द्र रही है। उन्होंने कहा गरीबों का साथ समाजवादी कभी नहीं छोड़ते हैं इसलिए गरीब भी समाजवादी पार्टी का साथ निभाते हैं। अंचल जी गरीबो की लड़ाई लड़ते रहे थे।

तेलंगाना के सीएम राव से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव,राजनीतिक हलचल तेज

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान…

पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा कि समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना। एक्सप्रेस-वे को बलिया तक ले जाने का निर्णय भी समाजवादी सरकार ने लिया था। एक्सप्रेस-वे के किनारे पर मंडियों की स्थापना का उद्देश्य कृषि उत्पाद के विपणन की सुविधा देने से किसानों की माली हालत में सुधार लाना भी था।

योगी के मंत्री ने दलित के घर खाया खाना, लेकिन खाना किसी और के हाथ का……

गोकशी के आरोप मे पुलिस कस्टडी मे मौत, गुर्जर समाज बीजेपी सरकार पर भड़का

 अखिलेश यादव ने कहा कि आज राजनीति में मर्यादा और आदर्शों की अवहेलना हो रही है। जब सत्ता के शीर्ष नेता अहंकार का प्रदर्शन और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं तो भाजपा के विधायक-सांसद भी उसी तरह का आचरण करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि सत्तामद में भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है। स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों से भी भाजपा का कुछ लेना देना नहीं है। जब लोकतंत्र में लोकलाज का लोप हो जाता है तो यही स्थिति होती है जैसा कि भाजपाई आचरण करते दिखाई देते हैं।

 यूपी मे दलितों का ये हाल, मजदूरी से मना करने पर मूंछें उखाड़ी, जूते मे पिलायी पेशाब 

जानिए कौन होगा यूपी कांग्रेस का नए अध्यक्ष

 कार्यक्रम की अध्यक्षता  नरेश उत्तम पटेल ने की। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधायक  जय प्रकाश अंचल ने तथा संचालन  अमित त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समाजवादी नेता अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, बलराम यादव, आर.के. चौधरी, रामआसरे विश्वकर्मा, जियाउद्दीन रिजवी, जागेन्द्र सिंह यादव उर्फ मुन्ना यादव, सनातन पाण्डेय, संग्राम सिंह यादव, लक्ष्मण गुप्ता, गोरख पासवान, विनय प्रकाश अंचल, राजेश पासवान आदि की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

अखिलेश यादव ने युवाओं के सीने पर लिखे एससी-एसटी पर दिया ये अहम बयान

मोदी सरकार पर भड़की मायावती, कहा इस घटना से खुल ही गई भाजपा की पोल…

अखिलेश यादव ने किया ये ऐलान …..

उदित राज का न्यायपालिका पर हमला- अपनी योग्यता तय नही, वह दूसरों की योग्यता तय कर रहे ?

भाजपा नेताओं ने छोड़ी पार्टी, अखिलेश यादव से की मुलाकात

 दलित हितों पर मोदी सरकार के रूख से भाजपा मे असंतोष, ये नेता बना सकते हैं नई पार्टी

चंद्रबाबू नायडू ने कर्नाटक में रह रहे प्रदेशवासियों से भाजपा को हराने की अपील की

 स्वास्थ्य नीति के निर्धारण में चिकित्सा संघों की सहभागिता जरूरी-डा अशोक यादव

 एम्स से लालू यादव जबर्दस्ती डिस्चार्ज, कहा- मेरे खिलाफ साजिश

 लालू यादव से मिले राहुल गांधी, राजनैतिक सरगर्मियां हुयीं तेज

योगी सरकार ने 36 आईपीएस अधिकारियों के किये तबादले

दलितों -पिछड़ों के आरक्षण को 3 भागों मे बांटेगी सरकार-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

  सुधाकर रेड्डी तीसरी बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, जेएनयू के कन्हैया कुमार को मिला ये पद

‘जन आक्रोश’ रैली में बोलीं सोनिया गांधी- देश मे परिवर्तन की आंधी के आसार

अधिकारियों की शर्मनाक करतूत, कैंडिडेट्स के सीने पर लिखी जाति