Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन को लेकर, बीजेपी का चौंकाने वाला फैसला?

नयी दिल्ली,  पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन को लेकर बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है?

भारतीय जनता पार्टी  ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन को बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने  बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन को बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने की स्वीकृति दी है।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक उपचुनाव में छह और उम्मीदवारों की घोषणा की है। सर्व श्री गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, डाॅ. धर्मवीर प्रजापति और कुंवर मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।

विधान परिषद के चुनाव 28 जनवरी को होंगे।