Breaking News

समाचार

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली, देश को मिली पहली आदिवासी राष्ट्रपति

नयी दिल्ली, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केन्द्रीय कक्ष में देश के पन्द्रहवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह देश की दूसरी महिला तथा आदिवासी समुदाय से सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली नेता हैं। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति …

Read More »

यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा,हुई कई लोगो की मौत

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम आठ यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये …

Read More »

नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने सोमवार सुबह शपथ ग्रहण करने से पहले यहां राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती मुर्मू पूर्वाह्न 1015 बजे संसद के केन्द्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। वह देश की पहली आदिवासी समुदाय की महिला होंगी …

Read More »

जानिए क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ बदलाव

नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में दबाव के बीच देश में सोमवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। देश में करीब दो माह से ईंधन के दामों में स्थिरता आम-आदमी के लिए राहत बनी हुयी है। सार्वजनिक क्षेत्र की …

Read More »

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत

मुंबई,  शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 194.73 अंक गिरकर 55,877.50 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 56.9 अंकों के दबाव के साथ 16,662.55 अंक पर खुला। लाल निशान के साथ खुले शेयर …

Read More »

साप के काटने से हुई तीन लोगों की मौत

सतना,  मध्यप्रदेश के सतना जिले में सर्पदंश के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र के देवरा में जमीन पर सो रही विट्टी बाई (55) कल को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। मैहर थाना क्षेत्र के बेरमा …

Read More »

वृक्ष सृष्टि के आधार हैं इनसे मानसिक,आध्यात्मिक,भौतिक सभी प्रकार के सुखों की होती है प्राप्ति

कानपुर, आज किदवई नगर संजय वन में श्रद्धेय गुरु विनोद शुक्ल के नेतृत्व में किदवई नगर संजय वन प्रांगण में पौधारोपण किया। योग गुरु श्री विनोद शुक्ल द्वारा कहा गया वृक्ष सृष्टि के आधार हैं इनसे मानसिक आध्यात्मिक भौतिक सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। संस्था में मुख्य …

Read More »

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे ने उजागर किया योगी सरकार में भ्रष्टाचार : अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार जालौन के बाद औरैया में भी धंसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे प्रमाणित करता है। अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास का …

Read More »

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

जौनपुर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादीी पार्टी (सपा) गठबंधन टूट चुका है, अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल और भाभी अपर्णा यादव तक को नहीं संभाल पाए। अखिलेश अगर अपने परिवार को नहीं संभाल पा रहे हैं तो हमें कहां से संभालेंगे, वो अपने …

Read More »

भारत एक मजबूत देश है जो दुश्मनों को सबक सिखाना जानता है : राजनाथ सिंह

जम्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत एक मजबूत देश है जो अपने दुश्मनों को अच्छी तरह से सबक सिखा सकता है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की यात्रा पर आये श्री सिंह ने कारगिल विजय दिवस की स्मृति में जम्मू एंड कश्मीर पीपल्स फोरम द्वार यहां …

Read More »