Breaking News

प्रादेशिक

मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार, संवेदनशील केंद्रो पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

मथुरा, उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मथुरा में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 7000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। मतदान की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया। मथुरा के 350 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर …

Read More »

जनता तय करे कि यूपी की बागडोर दो शहजादों को सौंपनी है या भाजपा को-अमित शाह

बुलन्दशहर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कानून व्यवस्था का राज होगा और गुंडाराज पर पूर्णरूप से अंकुश लगाया जायेगा। उत्तर प्रदेश का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। शाह खुर्जा में चुनावी सभा में कहा कि भाजपा यूपी को …

Read More »

सरकार बनने पर किसानों की अर्थव्यवस्था ठीक करने का काम करेंगे- अखिलेश

औरैया, समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को  पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं में कहा कि  समस्याओं का समाधान सपा की नीतियों से ही होगा। उन्होंने कहा कि हमने कम समय में यूपी में बहुत विकास किया। शहरों की व्यवस्था ठीक हुई है, अब गांवों …

Read More »

गोवा में अगली सरकार भाजपा बनायेगी-केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक

पणजी, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में 21-26 सीट मिलने का विश्वास जताते हुए आज कहा कि भाजपा गोवा में बहुमत के साथ अगली सरकार बनायेगी। नाइक ने पणजी में आज सुबह मतदान करने के बाद संवाददाताओं से कहा, हम बहुमत हासिल करने जा रहे …

Read More »

लव जिहाद, आज भी उत्तर प्रदेश में, एक मुद्दा है- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी  के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लव जिहाद आज भी उत्तर प्रदेश में एक मुद्दा है। इसीलिए पार्टी के घोषणापत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड के मुद्दे को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए किसी चेहरे को प्रोजेक्ट …

Read More »

जब अखिलेश की है सरकार, तो लूट की छूट बना अधिकार- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ,  अखिलेश सरकार में सरकारी सम्पत्तियों पर मालिकाना हक जताकर मुआवजा माफियाओं द्वारा सरकारी धन की लूट पर भाजपा ने कहा कि जब अखिलेश की है सरकार, तो लूट की छूट बना अधिकार। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने  कहा कि सपा के मुआवजा माफियाओं द्वारा सरकारी सम्पत्तियों को निजी …

Read More »

यूपी मे, भाजपा की लड़ाई स्कैम के खिलाफ, जानिये क्या है मोदी का स्कैम

मेरठ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव को लेकर यहां आयोजित चुनावी सभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी  की लड़ाई स्कैम (एस-सी-ए-एम) के खिलाफ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजरों मे, स्कैम का मतलब कुछ अलग है। मौदी के स्कैम मे, एस से समाजवादी पार्टी, सी से …

Read More »

यूपी में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों का प्रचार अभियान तेज

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तारीख नजदीक आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। प्रमुख दलों द्वारा इस चुनाव को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पृष्ठभूमि के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश में 11 फरवरी को …

Read More »

बागपत में, चौधरी अजित सिंह, की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

बागपत,  बागपत में कभी वो समय था जब रालोद के नाम का डंका बजता था। तीनों विधान सभा से लेकर लोकसभा सीट पर रालोद का दबदबा कायम था। चौधरी चरण सिंह के नाम और काम को यहां के लोगों ने याद भी किया और उसका हक भी अदा किया। यही …

Read More »

सपा-कांग्रेस गठबंधन में गांठ, अमेठी-रायबरेली की सीटों पर फंसा पेंच

अमेठी,  उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रचार समिति के चेयरमैन व सांसद संजय सिंह अमेठी-रायबरेली की सभी दस सीटों पर दावा मीडिया के सामने आ कर कर रहे हैं। लेकिन पार्टी के और किसी बड़े नेता ने रायबरेली और अमेठी को लेकर कोई बयान देने से दूरी …

Read More »