Breaking News

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के डीएम बदले गये

लखनऊ, शनिवार की देर शाम योगी सरकार ने  कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है।   चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। शनिवार की देर शाम योगी सरकार ने 10 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। बरेली में तैनात रहे जिलाधिकारी नीतीश कुमार …

Read More »

यूपी सरकार ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश….

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने त्यौहारी मौसम में लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उचित मूल्य पर उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिये सभी संबद्ध विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। राज्य के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को हुयी बैठक में आगामी त्योहारों के अवसर …

Read More »

प्रियंका गांधी की इस बात पर महिलाएं खिलखिला कर हंस पड़ी…

बाराबंकी , कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत करने आयी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मिलनसार स्वाभाव की चर्चा आज यहां महिलाओं के बीच सारा दिन रही। दरअसल, प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने से पहले श्रीमती वाड्रा तमरसेपुर गांव में खेत में काम कर रही महिलाओं से मिली। उन्होंने महिलाओं …

Read More »

यूपी में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले,देखे लिस्ट….

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर कुमार सिंह को आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है जबकि एसपी इंटेलीजेंस बरेली अनुराग आर्य को श्री सिंह …

Read More »

रामसेतु तोड़ने को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश की थी कांग्रेस ने : सीएम योगी

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी (सपा) को महाभारत का कलियुगी अवतार बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक रामसेतु को नुकसान पहुंचाने के लिये सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। श्री योगी ने शनिवार …

Read More »

बुद्ध की धरती से PM मोदी देंगे नौ नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात

जौनपुर, भगवान गौतमबुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश को नौ मेडिकल कालेजों की सौगात देंगे। सूबे के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री दिनेश चंद यादव ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में 25 अक्टूबर को …

Read More »

आसमां पर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के बीच हाय हैलो,जमीन पर अटकलों का बाजार गर्म

लखनऊ, शारदीय नवरात्र के बाद उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड लोगों को महसूस होने लगी है लेकिन कुछ ही महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति के गलियारों मे बढ़ती तपिश के बीच हर छोटी बड़ी घटना अटकलों काे हवा भी देने लगी है। संयोगवश घटी एक ऐसी …

Read More »

यूपी में कोरोना के मात्र इतने एक्टिव केस

लखनऊ, देश में घनी आबादी वाले उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के मात्र 85 मामले सक्रिय हैं। राज्य के 75 में से 44 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में हुई एक लाख 78 …

Read More »

यूपी में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले,देखें लिस्ट…

बस्ती, उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक समेत छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय को बस्ती से पीएसी सेंट्रल जोन भेजा गया है तथा तथा मोदक राजेश को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती केपी सिंह को अयोध्या,राकेश …

Read More »

देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रधान पर मुकदमा

बस्ती, उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पैकोलिया थाने में एक व्यक्ति द्वारा देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एनपुर ग्राम निवासी दिग्विजय सिंह द्वारा तहरीर में कहा गया है कि बड़ेरिया ग्राम …

Read More »