Breaking News

समाचार

पीएम मोदी देंगे देश को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का तोहफा

सुलतानपुर,  दशकों से उपेक्षित पूर्वांचल में विकास और रोजगार की संभावनाओं के लिये मील का पत्थर बनने को तैयार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री अपरान्ह 0220 बजे सुलतानपुर पहुंचेंगे। करीब एक घंटा 45 मिनट के प्रवास के दौरान वह यहां एक जनसभा …

Read More »

पूर्व केन्द्रीय मंत्री की किताब से कांग्रेस में नाराजगी,प्रदेश प्रवक्ता ने इस्तीफा दिया

लखनऊ, हिन्दुत्व की व्याख्या को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक के विवादित अंश से कांग्रेस में भी नाराजगी मुखर होने लगी है। इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जावेद अहमद खान ने अपने पद के साथ साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। …

Read More »

बिरसा मुंडा के आदर्शो का अनुकरण करें सरकारें: मायावती

लखनऊ,  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के लिये ताउम्र संघर्ष किया और मौजूदा सरकारों को उनके इस आदर्श का अनुकरण करना चाहिये। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया “ अपने अपने आदिवासी समाज के हितों की रक्षा …

Read More »

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता से समझौता किया गया: अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि समाजवादी सरकार की देन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता के साथ उत्तर प्रदेश की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने समझौता किया है। अखिलेश ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘राम …

Read More »

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को समूचे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश …

Read More »

108 साल बाद मां अन्नपूर्णा की मूर्ति काशी विश्वनाथ मंदिर में पुनर्स्थापित हुयी

वाराणसी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कनाडा से 108 साल बाद स्वदेश वापस लायी गयी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की रविवार को यहां स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पुनर्स्थापना करायी। लगभग आधे घंटे तक चले अनुष्ठान के दौरान राज्य के शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी उपस्थित …

Read More »

देश में कोरोना के 10 हजार से अधिक नये मामले

नयी दिल्ली,  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और इस बीच 125 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। भारत में रविवार को 30 लाख 20 हजार 119 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और …

Read More »

मायावती से मिलने उनके घर पहुंची प्रियंका गांधी  

नयी दिल्ली, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती से मिलने उनके घर पर पहुंची और उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मायावती से यहां उनके आवास पर गयी श्रीमती वाड्रा ने …

Read More »

यौन उत्पीड़न से दुखी छात्रा ने की आत्महत्या, प्रिंसीपल और शिक्षक गिरफ्तार

arest

कोयम्बटूर,  तमिलनाडु में एक निजी स्कूल के शिक्षक के यौन उत्पीड़न से दुखी 12वीं कक्षा की एक छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना में पुलिस ने लापरवाही बरतने वाली प्रिंसीपल को गिरफ्तार कर लिया है। चिन्मय विद्यालय की प्रधानाध्यापक मीरा जैक्सन को पोक्सो अधिनियम के तहत मामला …

Read More »

जानिए क्या 19 नवंबर को होने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारत में आएगा नजर

उज्जैन,  खगोलीय घटना के तहत आगामी 19 नवंबर को होने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारत के अधिकतर भागों में नजर नहीं आएगा। उज्जैन स्थित जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने आज बताया 19 नवंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 11 बज कर 30 मिनट एक सेकंड …

Read More »