Breaking News

उत्तर प्रदेश

हर गांव हर नागरिक तक सरकार संचालित लाभकारी योजनायें पहुंचायें: केशव प्रसाद मौर्य

बरेली, बरेली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकासखंड भोजीपुरा नगर पंचायत रिठौरा प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शुरू कर रविवार को कहा कि कार्यकर्ता हर गांव, हर नागरिक तक सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनायें पहुंचायें। उन्होंने विकसित भारत संकल्प की शपथ भी दिलाई। यहां आयोजित कार्यक्रम …

Read More »

भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में आयेगी खुशहाली: अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। कालाधन बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। भारत को कर्जदार बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार से …

Read More »

मुख्यमंत्री योगी ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिसमस के अवसर पर रविवार को प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व जरूरतमंदों की मदद करने तथा मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है।

Read More »

श्रीराम मंदिर निर्माण के वैज्ञानिक आधार समझा गये चम्पत राय

अयोध्या, ‘अयोध्या उत्सव’ में पधारे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय श्रीराम मंदिर निर्माण का वैज्ञानिक आधार समझा गये। उन्होंने इसके निर्माण में रखी जाने वाली एक-एक सावधानियों को बड़ी ही बारीकी से रखा। श्री चम्पत राय ने रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि …

Read More »

राज्यपाल के कार्यक्रम में गंभीर खामियों का जिम्मेदार आशुलिपिक निलंबित

बलिया,  उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में गत दिनों राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम में मृतक स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी लगाने व फूड टेस्टिंग के लिए किसी की ड्यूटी न निर्धारित कर गंभीर चूक करने के आरोप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आशु लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर …

Read More »

देश में लोकतंत्र अंतिम सांसे ले रहा है: प्रो. रामगोपाल यादव

इटावा, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र अंतिम सांस ले रहा है । चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रो …

Read More »

यूपी में अब नहीं होता दंगा,यहां सब कुछ है चंगा: मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगा नहीं होता। यहां सब कुछ चंगा है। बेटियां स्कूल जाती हैं। कानून बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। डबल इंजन की सरकार विकास की बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही …

Read More »

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया 13 ग्रामीण महिलाओं का सम्मान

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को मातृशक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न जनपदों से विविध क्षेत्र में कार्यरत एसएचजी समूह की 13 ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया। राज्यपाल ने कलश में जलधारा अर्पण करके जल संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर …

Read More »

कथित प्रेम प्रसंग में प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एक कथित प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर शव को जलाने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि …

Read More »

किसानो की आय में हो रही सतत बढ़ोत्तरी: CM योगी

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों की आय लगातार बढ़ रही है और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिले में बिलारी के ढ़किया नरु गांव में आयोजित किसान सम्मान दिवस …

Read More »