Breaking News

उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में बना अनचाहे नवजात शिशुओं के लिए “ आश्रय पालना स्थल”

झांसी, उत्तर प्रदेश में झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अनचाहे बच्चों को यहां वहां फेंकने की कवायद पर रोक लगाने के लिए प्रसूति विभाग के मुख्य द्वार के समीप एक आश्रय पालना स्थल का रविवार को लोर्कापण किया गया। प्रसूति विभाग के बाहर इस आश्रय पालना स्थल का …

Read More »

निकाय चुनाव में सपा का‌ सफाया , भाजपा और हुई मजबूत

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नगर निकाय के चुनाव परिणाम में समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशियों की करारी हार से पार्टी कार्यकर्ताओं में हताशा व्याप्त है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों की सभी निकायों पर जीत से भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है …

Read More »

यूपी: महिला रेलवे अधिकारी से फोन पर अभद्रता मामले में एफआईआर दर्ज

बरेली,  उत्तर प्रदेश के बरेली में एसबीआई रीजनल मैनेजर बनकर एक महिला रेलवे अधिकारी से सीयूजी नंबर पर आपत्तिजनक बातें की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रेलवे अधिकारी ने इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही …

Read More »

निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे मैनपुरी

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन यानी रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां सबसे पहले सपा प्रमुख पूर्व पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव के आवास पहुंचे। उनकी अनुज वधू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस …

Read More »

ग्लोबल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नये अध्यक्ष बने राजेन्द्र गौतम

लखनऊ, पत्रकारों के संगठन ग्लोबल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। आज लखनऊ मे ग्लोबल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया। देश मे प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व डिजिटल जर्नलिस्टों के संगठन ग्लोबल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने अपना नया अध्यक्ष दिव्य …

Read More »

गोरखपुर में मतगणना में धांधली का आरोप लगा सपा प्रत्याशी ने दिया धरना

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में शनिवार को निकाय चुनाव की मतगणना के अंतिम चरण के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया जिसके बाद मतगणना स्थल पर हंगामा शुरू हो गया। सपा महापौर प्रत्याशी काजल निषाद का आरोप था कि चुनाव मे कुल 3.50 …

Read More »

इटावा में नगर निकाय चुनाव में सपा का जलवा बरकरार

इटावा,  समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने गृह जिले इटावा में निकाय चुनाव में अपना जलवा पहले की तरह बरकरार रखा है। इटावा नगर पालिका परिषद में सपा उम्मीदवार श्रीमती ज्योति गुप्ता की 29686 मतों से जीत को प्रदेश के नगर पालिका चुनाव में हुई सबसे बड़ी जीत मानी जा रही …

Read More »

यूपी नगर निगम चुनाव में भगवा आंधी में विपक्ष का सूपड़ा साफ

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम की सभी 17 सीटों पर भगवा लहरा दिया है। पिछले चुनाव में 16 नगर निगम में अलीगढ़ और मेरठ समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गयी थी मगर इस बार भाजपा ने न सिर्फ …

Read More »

यूपी नगर निगम के चुनाव में ‘भगवा लहर’

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम में महापौर की 17 सीटों में से सात पर भगवा फहरा दिया है जबकि अन्य 10 में भी पार्टी प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बनाये हुये हैं। अयोध्या,झांसी,बरेली,गोरखपुर,मथुरा-वृंदावन,मुरादाबाद और सहारनपुर में भाजपा के महापौर उम्मीदवारों ने …

Read More »

CM योगी की सभा ने बदला मिर्जापुर का माहौल,रिंकी को मिली जीत

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) -अपना दल (एस) गठबन्धन प्रत्याशी रिंकी कोल ने समाजवादी पार्टी (सपा) की कीर्ति कोल को 9589 मतो से हरा कर अपने दिवंगत पति राहुल कोल की सीट को बरकरार रखा। अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल …

Read More »