केंद्र सरकार ने राज्यों को बसें चलाने की दी अनुमति

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने राज्यों को बसें चलाने की अनुमति दी है।

केंद्र सरकार ने विशेष ट्रेनों से अपने राज्यों में जाने वाले लोगों को उनके घरों तक पहुचाने के लिये विशेष बसें चलाने की अनुमति दे दी है।

केंद्रीय गृह सचिव ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर ये बसें चलाने की अनुमति दी है।

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने सार्वजनिक परिवहन बंद होने के कारण इन यात्रियों की समस्या से उन्हें अवगत कराया था और उनके लिए रेलवे स्टेशनों से विशेष बसें चलाने की अनुमति मांगी थी।

इसे ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि रेलवे विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचने के लिये विशेष ट्रेन चला रहा है।

Related Articles

Back to top button