Breaking News

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने की पीड़ित परिवार से की मुलाकात

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ0 विशेष गुप्ता ने सोमवार को शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकत करके हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया।

डॉ विशेष गुप्ता ने बताया कि वह आज खुदागंज क्षेत्र के पीड़िता के गांव में गये थे। पीड़िता के पिता से मुलाकात की। ग्राम प्रधान मिले बाकी सारे लोगों से बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि गत 29 अक्टूबर को छह साल की एक बच्ची बाली बीनने घर से गई थी। बच्ची को वहां एक लड़का मिला। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि सरकार तथा पुलिस प्रशासन ने तेजी से काम किया। परिवार को सरकार की योजनाओं में लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 20 मिनट में आरोपी को पकड़ लिया गया था। परिवार इस मामले से काफी संतुष्ट है। हालाकि आर्थिक स्थिति परिवार की कमजोर है। परिवार की आर्थिक गतिविधियों को देखा। वह प्रजापति हैं और कारोबार भी ठप है।

प्रशासन ने आज यह निर्णय लिया है कि परिवार को एक चॉक उपलब्ध कराया जायेगा जिससे बहुत तेजी से अपने खिलौने और मिट्टी के बर्तन बना सकता है। चाॅक हरदोई से मंगाया गया है। पीड़िता का एक भाई दिव्यांग की स्थिति में है। उसको वह साथ में ले आए हैं। उसका सर्टिफिकेट बनने की तैयारी हो रही है। जो भी सहायता विभाग की तरफ से हो सकती है और सरकार की तरफ से हो सकती है वह दी जाएगी। परिवार में जो उनकी माताजी उनकी वृद्धावस्था पेंशन चल रही है। घर में शौचालय बना है उपजिलाधिकारी ने मिट्टी हाथों-हाथ मिट्टी का भी प्रबंध कर दिया है। ई-रिक्शा का भी प्रबंध किया गया है। परिवार को किस तरह से पुनर्स्थापित करना है। उसको साथ लेकर आए हैं। उसको जो भी यहां से चार्ट वगैरा देना है या सर्टिफिकेट बनने की कार्रवाई है वह आज की जा रही है।

श्री गुप्ता ने बताया कि सरकार की जो मंशा है मिशन शक्ति के तहत बच्चों पर इस प्रकार के जहां भी यौन दुष्कर्म हो रहे हैं वह आरोपी बचने ना पाए और उस को सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। उसके बाद हमने अस्पताल में भी विजिट किया बच्ची की मां से बात की। पीड़ित परिवार से लगता है कि वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं। सीएमओ – सीएमएस से भी बात हुई। सारे अधिकारी साथ में थे। पुलिस ने बराबर कार्रवाई की है। आरोपी को सजा मिलेगी।