दिल्ली और यूपी में ठंड का कहर जारी, मौसम मे होगा ये परिवर्तन

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिन में बहुत अधिक ठंड रही। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
विभाग के अनुसार रविवार सुबह घना कोहरा छाये रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 19 और सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
देश के पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रहे हिमपात और शीतलहर के कारण उत्तर प्रदेश में भी कडाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह बादल छाये रहे। अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया हैै।

Related Articles

Back to top button