कांग्रेस ने यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा विधायक की डीएनए जांच की मांग की

नैनीताल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेश नेगी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में तल्लीताल डांठ में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को महिला विरोधी करार देते हुए उससे महिला उत्पीड़न बंद करने की मांग। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगे हैं।

एक विधायक पर महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। भाजपा एक ओर बेटी बचाओ का नारा देती है वहीं उसके विधायक द्वारा एक महिला का उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी ने विधायक महेश नेगी के इस्तीफे के साथ ही डीएन जांच की मांग की।

Related Articles

Back to top button