Breaking News

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये उतारे उम्मीदवार, 146 की सूची जारी

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौह्वाण तथा अशोक चौह्वाण सहित कुल 146

उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चौह्वाण को दक्षिण कराद सीट से, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण को भोकार तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला

साहेब थारेट को संगमनेर से उम्मीदवार बनाया है। किसान कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले को संकोली तथा अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख डॉ

नितन राउत को नागपुर(सुरक्षित)सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र धीरज विलासराव लातुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने कुछ विवादित नेताओं को भी टिकट दिया है और आदिवासी युवती के साथ कथितरूप से दुराचार के आरोपों से घिरे सुभाष धोते को

राजुरा सीट से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन है।

दोनों पार्टियां मिलकर भारतीय जनता पार्टी तथा शिवसेना को टक्कर देने के लिए तैयार है।

विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है।

मतदान 21 अक्टूबर को होना है तथा मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी।