Breaking News

दक्षिण के तीन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

नयी दिल्ली, देश के दक्षिणी राज्यों में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और तमिलनाडु के बाद यहां के तीन राज्य तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमिताें की संख्या तेजी से बढ़ी है।

तमिलनाडु पहले से ही संक्रमण के 1,14,978 मामलों के साथ देश भर में दूसरे स्थान पर है लेकिन पिछले एक सप्ताह से तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या 25,733, कर्नाटक में 25,317 तथा आंध्र प्रदेश में 20019 हो गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22,252 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,19,665 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 20,160 लोगों की मौत हुई है तथा 4,39,948 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के 2,59,557 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय …..ठीक हुए….मौत……संक्रमित

अंडमान निकोबार …..67……….74………..0……….141

आंध्र प्रदेश ………..10860….8920…….239……20019

अरुणाचल प्रदेश …….176…….92………2…………270

असम ……………..4264……7882……14………12160

बिहार ……………..3031…….8997……97………12125

चंडीगढ़ ……………82………..401…….6…………489

छत्तीसगढ़ …………624………2667…..14……….3305

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव …..183……….114…….0 …………297

दिल्ली …………..25620….72088….3115……100823

गोवा …………….745………1061…….7………….1813

गुजरात …………8497…….26315….1960……..36772

हरियाणा ……….3893……..13335….276………17504

हिमाचल प्रदेश ..303……….763………11………..1077

जम्मू कश्मीर…..3219….. 5318………138………8675

झारखंड ………..759…….2068………20……….2847

कर्नाटक ………14389….10527…….401……….25317

केरल ………….2254……3341……..27…………5622

लद्दाख …………168……..836……….1……………1005

मध्य प्रदेश …..3088…..11579…… 617……… 15284

महाराष्ट्र …….87699…..115262….9026……..211987

मणिपुर ……..656……….734……….0……………1390

मेघालय …….36…………43…………1……………80

मिजोरम …….64………..133………..0…………..197

नागालैंड ……382………243……….0……………625

ओडिशा ……3002……..6486……..38………..9526

पुड्डुचेरी ……..459………331………12…………..802

पंजाब ………1828……..4494…….169………..6491

राजस्थान …..3949…….16278……461………20688

सिक्किम …….60……….65………….0…………125

तमिलनाडु ….46836….66571……1571…….114978

तेलंगाना …….10646….14781…….306……..25733

त्रिपुरा …………460…….1219………1…………1680

उत्तराखंड…….533……..2586……..42……….3161

उत्तर प्रदेश…..8718…….19109…..809………28636

पश्चिम बंगाल..6973……15235…..779………22987

राज्यों को पुन:

सौंपे गए मामले ..5034……..0………..0……….5034

कुल………….259557….439948….20160…719665