Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना का कहर,इतने बढ़े मामले…

नयी दिल्ली, देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में से लगभग पचास प्रतिशत मामले महाराष्ट्र,केरल और कर्नाटक में हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में महाराष्ट्र में कोरोना के सर्वाधिक 144426, केरल में 95760 और कर्नाटक में 89502 सक्रिय मामले हैं। इन तीनों राज्यों में कोरोना संक्रमण के 329,688 सक्रिय मामले है जो कुल सक्रिय मामलों का करीब 49 प्रतिशत हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 53,370 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78.14 लाख हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 6,80,680 सक्रिय मामले हैं और अब तक 70.16 लाख लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार ……204……….3945…….58

आंध्र प्रदेश …………31721…..762419…6544

अरुणाचल प्रदेश …2499……..11613…….33

असम ……………22963……​​179846…..900

बिहार …………….10630……198532….1034

चंडीगढ़ ………….697………13009…….214

छत्तीसगढ़ ………24620……146222…..1738

दादरा और नगर हवेली

दमन और दीव …..51………..3167………..2

दिल्ली ………….26001……316214…….6189

गोवा ……………2824……..38421………568

गुजरात………….13963……147435……3673

हरियाणा ……….10082……143978……1705

हिमाचल प्रदेश…2620……..17135…….. 285

जम्मू कश्मीर…..7842……..81486……..1424

झारखंड ……….6055……..92128……..862

कर्नाटक……….89502….693584……10821

केरल …………95760 ……280793……1281

लद्दाख …………788……….4984……….68

मध्यप्रदेश……..11761…….150678….2855

महाराष्ट्र………144426…..1445103….43015

मणिपुर………..4083………12562……..132

मेघालय ………1631………7091………..79

मिजोरम ………198……….2189………….0

नागालैंड …….1838………6570…………28

ओडिशा ……..17255…….259418……1214

पुड्डुचेरी ………3975………29427……..584

पंजाब ……….4327………121735…..4095

राजस्थान ……17775…….162981……1814

सिक्किम………242………..3465……….63

तमिलनाडु ….32960…..659432…….10858

तेलंगाना …….19937….209034……..1303

त्रिपुरा ……….2055…….27740………340

उत्तराखंड …..4656…….54161………979

उत्तरप्रदेश…..28268…..430962……6830

पं. बंगाल…..36471…..298587…….6368

कुल ……….680680…7016046….117956