Breaking News

दीपिका- रणवीर ने सोशल मीडिया पर सुनाई गूडन्यूज़, रणवीर सिंह की मन्नत हुई पूरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। और फैंस को भी उनके मां बनने का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ। अब दीपवीर नन्ही परी के पैरेंट्स बन गए और ये गूडन्यूज़ दोनों ने कंबाइंड रूप से पेरेंट्स बनने के बाद सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। जिसे सुन कर उनके फैंस काफी एक्ससाइटेड है और ढेर सारी बधाइयां दे रहे है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट-
दीपिका-रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बेबी गर्ल के आने की जानकारी दी है और लिखा …welcome baby girl …यह खबर सुनने के बाद उनके फैंस और दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

डिलीवरी से पहले का वीडियो वायरल-
बीते दिन ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दीपिका पति रणवीर सिंह और अपने परिवार के साथ 7 सितंबर शनिवार को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में जाते हुए दिखी थीं। दीपिका ने गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। डिलीवरी से पहले दोनों ने सिद्धिविनायक जाकर बप्पा का आशीर्वाद भी लिया था, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए।

महीनों पहले दी थी प्रेग्नेंसी की ख़बर-
दीपवीर ने अपने फैंस के साथ ये गगूडन्यूज़ फरवरी में शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह बताया था कि उनका बेबी सितंबर में आने वाला है।

बेबी बंप पर भी उठे सवाल-
दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। कई लोगों ने उनकी प्रग्नेंसी को फेक बताया, लेकिन दीपिका ने प्रेग्नेंसी शूट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर हर किसी का मुंह पर ताला लगा दिया था।

रणवीर सिंह की मन्नत हुई पूरी-
रणवीर ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो हमेशा से एक बेटी ही चाहते थे। अब भगवान ने सच में उनकी सुन ली है। उन्होंने तो अपने होने वाले बेबी का नाम तक सोचना शुरू कर दिया था।
इस गुड न्यूज का पता चलते ही , कपल के लिए फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया जो थमने का नाम नही ले रहा है।