Breaking News

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित

नयी दिल्ली, दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गयें हैं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया से सम्बद्ध दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन  ने खेल टुडे के संपादक राकेश थपलियाल को अपना अध्यक्षए दैनिक भास्कर के राजनीतिक संपादक केण् पीण् मलिक को महासचिव और राष्ट्रीय समाचार के सम्पादक नरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना है।

डीजेए उपाध्यक्ष पद पर उषा पाहवाए ज्ञानेंद्र सिंहए सुजान सिंह और पंकज कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रास बिहारी ने नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव की घोषणा की। सचिव पद पर हीरेंद्र राठौरए रणवीर सिंह और जी एन शर्मा चुने गए हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए के आनन्द राणा, अशोक किंकर, फजल गुफरान, नफे राम यादव, अशोक बर्थवाल, संजय गुप्ता, सुनील बाल्यान, सुभाष चंद्र, राहुल कौशिक, अंजली भाटिया, राजेश कुमार भसीन, प्रोबीर कुमार दत्ता, मनोज कुमार दीक्षित, दीप्ती अंगरिश और अमित कुमार गौड को चुना गया है।